फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रेहडी-फड़ी वालों के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के वार्ड 4 के आदर्श कालोनी इलाके में स्थित एक गोदाम रूपी दुकान में मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब भीषण आग लग गई। इससे सौ से अधिक प्लास्टिक के खाली क्रेट के अलावा बाहर खड़ा एक लोड कैरियर ऑटो (जेके 14 जे-2542) जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोग अपने स्तर पर उसे नियंत्रित करने में जुट गए। इस बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र बरमानी ने कहा कि यह फ्रूट की रेहडी-फड़ी लगाने वालों का गोदाम है। आग लगने से सौ से अधिक प्लास्टिक के क्रेट और एक लोड कैरियर ऑटो जल गया है। उन्होंने बताया कि गोदाम का मालिक अपने गांव घोरडी में वोट डालने गया था। उसे सूचना दे दी गई है। आग बाहर सड़क पर आतिबाजी कर रहे कुछ बच्चों की नादानी से लगने की आशंका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आतिशबाजी ध्यान से करें, ताकि किसी को नुकसान न उठाना पड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें