हायर सेेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी
क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में 42 रन से दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी है। शनिवार को एक क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सीसीसी की टीम ने पटनीटॉप को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
क्वार्टर फाइनल के पहले मुकाबले में सीसीसी और पटनीटॉप के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। पटनीटॉप टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीसीसी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए और जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य दिया।
इसमें कप्तान रमन ने 29 गेंद में ताबड़तोड़ 78 रन की पारी खेली। पटनीटॉप की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरफाज ने दो ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटनीटॉप की टीम 7 विकेट पर 10 ओवर में 107 रन ही बना पाई और 42 रने से मुकाबला हार गई।
सीसीसी के राघव ने दो ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए। सीसीसी के कप्तान रमन को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।