नगर पालिका की टीम ने चिनैनी के बाजारों में दी दबिश
वसूला गया 19 सौ रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। नगर पालिका की ओर से बुधवार को बाजार में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान आठ दुकानों से करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद करने के साथ ही 19 सौ रुपये जुर्माना वसूला है।
नगर पालिका की टीम में शामिल संजीव कुमार की अध्यक्षता में कई दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। करीब आठ दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन के तीन किलो लिफाफे जब्त किए गए। टीम ने दुकानदारों को आगे से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है।
साथ ही टीम सदस्यों ने लोगों से भी अपील की है कि जब भी बाजार में सामान की खरीदारी के लिए आएं तो घर से ही थैला लाएं। यह पॉलिथीन बहुत ही हानिकारक है। इससे जहां नालियां बंद होती हैं वहीं, मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए लोग भी इसका इस्तेमाल न करें।