फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जनता दरबार में छाए बिजली, पानी और सड़क के मुद्दे

Fri, 02 Aug 2024 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुद में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में जनता से रूबरू हुईं डीसी, सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता में ब्लॉक चिनैनी के डाक बंगला कुद में साप्ताहिक ब्लॉक दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों के सार्वजनिक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वास्तविक मुद्दों को समय पर हल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ब्लॉक की सभी पंचायतों में समान विकास सुनिश्चित करने के लिए समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को वास्तविक सार्वजनिक मांगों के समाधान को प्राथमिकता देने और उच्च अधिकारियों द्वारा विचार के लिए लंबित मुद्दों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से सरकार द्वारा शुरू की गई आय-सृजन और लाभार्थी-उन्मुख योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
खासकर क्षेत्र में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीसी ने सभी उपमंडल स्तर के अधिकारियों को एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत कार्यालयों सहित अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छता और पौधारोपण अभियान आयोजित करने का निर्देश दिया। डीसी ने लोगों को त्वरित निवारण के लिए अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करते हुए जेके समाधान पोर्टल के इस्तेमाल पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


पटनीटॉप-गौरीकुंड सड़क का हो निर्माण
पूर्व पीआरआई सदस्यों और लोगों ने डीसी के समक्ष कई मांगें उठाईं। इनमें पटनीटॉप से गौरीकुंड तक सड़क का निर्माण, असामान्य रूप से उच्च बिजली बिलों की उचित जांच, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में एक पिंक शौचालय का निर्माण, पंचायत में एक पुष्प उद्यान की स्थापना, कुद, लोअर कुद में पंचायत घर के लिए अनुदान को फिर से मंजूरी देना, लोअर कुद पंचायत में पानी की पाइप लाइन बिछाना और बिजली के खंभे लगाना, मिडिल स्कूल संगोट और जीएचएसएस बप्प में शिक्षकों की कमी को दूर करना, राशन कार्ड बनाना, बोरवेल की स्थापना, कुड-माडा रोड पर गड्ढों को भरना, स्थानीय लोगों को शामिल कर जल जीवन मिशन के (जेजेएम) कार्यों को निष्पादित करना, पीडीए द्वारा मॉल रोड के नवीनीकरण को प्राथमिकता देना आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें