फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बाबा कालीवीर मल माता देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 22 Jul 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई चजगोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल, लोगों पूजा कर प्राप्त किया आशीर्वाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। गुरु पूर्णिमा पर बाबा कालीवीर और मल माता देवस्थान पर रविवार को दिनभर आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। चजगोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इसमें बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने हिस्सा लेकर पूजा-अर्चना की और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चिनैनी कस्बे के वार्ड चार में दिनभर माहौल भक्तिमय बना रहा। गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान में आयोजित मेल के लिए चजगोत्रा बिरादरी के सदस्यों का अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। रविवार को सुबह पूजा-अर्चना के बाद दोपहर के समय कंजक पूजन किया गया। मेल में चिनैनी सहित बटोत, रामबन, उधमपुर, जम्मू सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में बिरादरी के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवस्थान के परिसर में दोपहर के बाद विशाल भंडारा हुआ। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बिरादरी के सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें देव स्थान के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें