बाबा कालीवीर मल माता देवस्थान में होगा आयोजन
बिरादरी के सदस्यों ने बैठक कर धार्मिक कार्यक्रम के लिए सौंपी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कस्बे के बाबा कालीवीर मल माता देवस्थान में 21 जुलाई को चजगोत्रा बिरादरी की मेल मनाई जाएगी। इसके लिए बिरादरी की कमेटी की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को बिरादरी के सदस्यों की एक बैठक हुई, जिसमें आगामी रणनीति बनाने के साथ ही धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में सदस्यों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के दिन 21 जुलाई को आयोजित होने वाली मेल में चिनैनी, उधमपुर, जम्मू सहित सांबा व अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े उसको लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। मेल में पहुंचने वाले लोगों के बैठने के इंतजाम और दोपहर के समय भंडारे में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष चर्चा की गई। ऐसे में मंदिर में माथा टेकने पहुंचने वालों के लिए भी कमेटी के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।