फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 98 बोतल शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 04:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेंहम्बल और चिनैनी पुलिस ने दो मामलों में शराब की अवैध 98 बोतलों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। रेंहम्बल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत टीम ने सप्लाई मोड़ पर गश्त के दौरान पैदल यात्री अशोक कुमार निवासी टकोली (उधमपुर) को रोका। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। जांच के दौरान उसके कब्जे से शराब की 58 बोतलें बरामद हुईं। वहीं, चिनैनी पुलिस टीम ने चिनैनी-दोमेल रोड से काका राम निवासी पंचैरी जोकि मौजूदा समय में चिनैनी में रह रहा है को जांच के लिए रोका। उसके कब्जे से शराब की अवैध 40 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें