बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर लगाई हाजिरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा बूढ़ा केदारनाथ में रविवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का अलसुबह चार बजे से ही मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। दिनभर मंदिर परिसर में हवन-कीर्तन जारी रहा। भगवान शिव के भक्तों ने देविका में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। दोपहर तक मेला स्थल पर रौनक काफी बढ़ गई थी। शाम तक मंदिर व मेला स्थाल भोले बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। शिव घुटने के दर्शन के बाद मेले का लोगों खूब लुत्फ उठाया है। उधर, प्रशासन व पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उधमपुर से पहली बार बाबा बूढ़ा केदारनाथ पहुंची छड़ी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।