चिनैनी-सुधमहादेव मार्ग पर पुल के साथ सुबह साढ़े आठ बजे हुआ हादसा
सीएचसी चिनैनी के बाद दोनों घायल जीएमसी उधमपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। कुद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चिनैनी-सुधमहादेव मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान जियालाल (47) निवासी कोसार और संदीप सिंह (42) चिनैनी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ऑल्टो कार चिनैनी से करीब दो किलोमीटर दूर चिनैनी-सुधमहादेव मार्ग पर सुधमहादेव पुल से ढाई सौ मीटर पहले अनियंत्रित हो कर डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी चिनैनी पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया।