फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में तीसरे दिन सौ लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Fri, 16 Feb 2024 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वार्ड एक और दो में चला अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिनैनी कस्बे में बीपी और ब्लड शूगर की स्क्रीनिंग लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। वीरवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम ने वार्ड एक और दो में अभियान चला कर करीब सौ लोगों के टेस्ट और बीपी की जांच की गई।
विज्ञापन

इस दौरान गंभीर रूप से प्रभावित मिले रोगियों को सीएचसी अस्पताल भेजा गया। वीरवार को भी बीएमओ चिनैनी डॉक्टर सईद अशरत बुखारी की टीम में शामिल एनसीडी काउंसलर अरविंद माथूर, लैब असिस्टेंट गोहर सदीक ने कस्बे के वार्ड एक और दो में घर-घर जा कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ टेस्ट भी किए। इस दौरान गंभीर रूप से बीमार मिले लोगों को अस्पताल भेजकर पूरा इलाज करवाने के साथ ही डाइट चार्ट और सैर करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब रहे कि बुधवार को उक्त टीम ने वार्ड एक में करीब 65 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें