फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देविका को गंदगी से मुक्त करने दिया संदेश

Mon, 29 Jul 2024 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देविका आर्मी ने देविका घाट पर चलाया साप्ताहिक सफाई अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका आर्मी की ओर से रविवार को देविका घाट पर साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इसमें देविका आर्मी सदस्यों के साथ ही समाजसेवी संस्था एसपीसीए, बुलंद अकादमी, एनएसएस के स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लेकर नदी को गंदगी से मुक्त करने का संदेश दिया।
सभी ने देविका नदी की सफाई की और पॉलिथीन के अलावा गाद और अन्य गंदगी को निकाला गया। साथ ही शहरवासियों से देविका को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देविका टीम के सदस्य सोमराज अत्री और महेश बनाथिया ने कहा कि काफी समय से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। अभियान में शहर के कई युवा व अन्य लोग भी जुड़ रहे हैं। बेशक हाथों से देविका की सफाई कर पाना संभव नहीं हैं, लेकिन सभी के सहयोग से नदी गंदगी मुक्त नजर आती है। मगर, अगले सप्ताह तक पवित्र देविका नदी फिर से दूषित हो जाती है। इसलिए, शहरवासियों को इसके प्रति जागरूक होने की बहुत जरूरत है। पवित्र देविका नदी में किसी भी तरह की गंदगी न डालें और इसका खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें