कार से मुक्त कराए गए पुलिस द्वारा गोवंश।
उधमपुर। थाना उधमपुर और पंचैरी की पुलिस ने मंगलवार को सात गोवंश को मुक्त करवाया। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। रौन दोमेल नाका प्वाइंट पर पुलिस ने एक वाहन जेके02डब्लयू-0044 को रोका। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भाग गया। जांच करने पर वाहन से तीन गोवंश मिले। इन्हें क्रूरतापूर्वक वाहन में लादा गया था। दूसरे मामले में थाना पंचैरी पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त करवाया। इन्हें एक व्यक्ति बुरी तरह पीटता हुआ कसूरी, कैंथगली से पैदल ही लधाधार सनासर होते हुए कश्मीर की ओर ले जा रहा था। संवाद