उधमपुर। दूधाधारी मंदिर रोड पर नाले में गिरी कार। संवाद
उधमपुर। दूधाधारी मंदिर के पास मंगलवार रात एक हादसा पेश आया। कार रिवर्स करते हुए वे नाले में जा गिरी। गाड़ी तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन हादसे में चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रात करीब 10 बजे जिले के प्रसिद्ध दूधाधारी मंदिर के पास कार रिवर्स करते समय चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और गाड़ी नाले में गिर गई। चालक को बचा लिया गया। संवाद