फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोगों ने समस्याएं उजागर कर मांगा समाधान

Fri, 16 Feb 2024 02:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजालता में हुआ ब्लॉक दिवस कार्यक्रम, डीसी का समयबद्ध मांगों को पूरा करने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। डीसी सलोनी राय की अध्यक्षता में सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक ब्लॉक दिवस का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लाेगों ने समस्याएं उजागर का निदान की गुहार लगाई। वहीं, डीसी ने समयबद्ध मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बिजली के खंभों की व्यवस्था करने, हैंडपंप लगाने, सड़कों के रखरखाव, ब्लैकटॉपिंग, कम वोल्टेज की समस्या का समाधान, ट्रांसफार्मर लगाने, पेयजल किल्लत को दूर करने सहित कई प्रमुख मांगों को उठाया। डीसी ने पूर्व पीआरआई सदस्यों और आम जनता द्वारा उठाई गई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। डीसी ने जनता को वास्तविक मुद्दों से सीधे निपटने के लिए आगे भी आउटरीच कार्यक्रमों का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाने और प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अंतर-विभागीय समन्वय के महत्व पर जोर दिया। साथ ही मानसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और निष्पादन एजेंसियों से समय पर पूरा करने के लिए प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त घन श्याम सिंह, सहायक आयुक्त विकास डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल, सहायक आयुक्त राजस्व उमेश शान आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें