उधमपुर। बसंतगढ़ पुलिस ने शराब के अवैध 50 क्वार्टर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यशपाल निवासी बलोता उपरला के रूप में हुई है। थाना बसंतगढ़ की पुलिस टीम ने शिव गली क्षेत्र में गश्त के दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति को रुकने के लिए कहा। लेकिन, उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़ कर जब तलाशी ली तो उसके पास से शराब के अवैध 50 क्वार्टर बरामद हुए। उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद