फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जन्माष्टमी पर्व को लेकर आर्य समाज उधमपुर ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आर्य समाज उधमपुर की एक बैठक सोमवार को प्रधान अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें 16 अगस्त 2025 को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर कहा गया कि आर्य समाज में सुबह नौ बजे हवन-यज्ञ होगा। इसके उपरांत आर्य समाज स्कूल के विद्यार्थी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे तथा आचार्य राम किशोर भगवान भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। लोगों से अपील की गई कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस पर्व को मनाने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता, धर्मवीर गुप्ता, उमेश महाजन, विक्रमादित्य गुप्ता, नरेश खन्ना, राजेश्वर गुप्ता, राकेश गुप्ता, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें