फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सेना फिर बनी देवदूत, मड़वा से जिला अस्प्ताल पहुंचा कर बचाई गर्भवती की जान

Thu, 02 May 2024 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की अपील पर निभाया फर्ज, क्षेत्रवासियों ने की प्रयास की सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किश्तवाड़। देश सहित प्रदेश की सुरक्षा में तैनात सेना ने बुधवार को दूरदराज मढ़वा के नावापाची से एक गर्भवती महिला की जान बचा कर फर्ज निभाया है। जानकारी के अनुसार सेना ने अपने हेलीकॉप्टर से महिला को किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचाया है। इस सहायता के लिए स्थानीय निवासियों ने सेना का आभार जताया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से डीसी डॉ. देवांश यादव ने सेना की मदद से महिला को वहां से शिफ्ट करवाया। महिला की पहचान साईमा रशीद पत्नी सदाम अली लोन निवासी नवापाची मढ़वा के रूप में हुई है। गौरतलब रहे कि सर्दी के मौसम के साथ-साथ मढ़वा में ऐसी कोई चिकित्सा व्यवस्था नहीं कि गर्भवती महिलाओं की मदद की जा सके। सर्दी के मौसम में सड़क संपर्क टूट जाता है। इस बार कुछ समय के लिए बर्फ हटाने के बाद खुल गया था, जिससे वहां के लोग कश्मीर जाकर इलाज करवाते थे या फिर किश्तवाड़ आते थे। लेकिन बर्फबारी के चलते फिर से एक बार सड़कें बंद हो गई हैं। सिंथन टॉप के साथ साथ मरगन टॉप पर बर्फबारी से सड़क बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें