उधमपुर। लड्डन-काल्डी सड़क से एक वैन के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (35) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी लड्डन मोड़ के रूप में हुई है। हादसा रविवार देर शाम पेश आया। जितेंद्र सिंह वैन लेकर काल्डी की तरफ जा रहा था। रास्ते में वैन अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे पलट कर पत्थर से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जीएमसी उधमपुर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद