उधमपुर। पुलिस ने दो युवकों को तीन तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुशातं पंडोत्रा निवासी जगानू, मुकेश शर्मा निवासी कावा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से एयरफोर्स रोड पर नाका लगाया गया था। कार (जेके 21सी 3441) को तलाशी के लिए रोका और कार सवार दो युवकों से तीन तेजधार हथियार बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।