रियासी। पुलिस ने नशा करने व बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी परमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान विक्रम सिंह उर्फ साहिल निवासी तरेन्था व आकाश कुमार निवासी ग्रा मोड को पकड़ा जो नशे के आदी निकले। पुलिस के मुताबिक नशा करने के अलावा वे इसे बेचते भी थे। पुलिस ने 129 व 170 बीएनएसएस के तहत कार्यकारी मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के समक्ष पेश किया। वहां से मिले आदेश के बाद दोनों युवकों को सात दिन के लिए सब जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद