किश्तवाड़। पुलिस ने वीरवार को शराब की 114 बोतल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान वाहन चालक जहूर अहमद निवासी गाडसू और सह चालक अजय कुमार निवासी शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को सीज कर व मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना पर द्राबशाला के पास नाका लगाया था। इस दौरान वाहन (जेके 17-6286) की तलाशी लेने पर 114 देसी व्हिस्की शराब की बोतल बरामद कीं। तस्करी के आरोप में वाहन चालक और सहचालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।