किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत के साथ ही 29 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सभी स्थानीय हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3766 पहुंच गया है, जिनमें से 3387 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 29 लोगों की महामारी की चपेट में आने से मौत हुई है। मौजूदा समय में 352 मामले सक्रिय हैं।