फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नत्थाटॉप में दो इंच ओलावृष्टि से थमे पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। तहसील चिनैनी में सुबह मौसम के अचानक बदलने से फिर ठंड में इजाफा हुआ है, जिसके लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा है। वहीं, अन्य इलाकों के साथ ही नत्थाटॉप और पटनीटॉप में करीब दो इंच तक ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा इलाका काफी समय तक सफेद चादर में लिपटा रहा। इससे नत्थाटॉप में पहुंचे सैलानियों को लौटने में दिक्कत हुई। इसके अलावा सड़क पर ओलावृष्टि के जमने के कारण कुद समय के लिए यातायात थम गया। बिगड़े मौसम के कारण नत्थाटॉप और पटनीटॉप में तापमान में काफी गिरावट आई है। सैलानियों को ठंड से बचन के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें