फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, दो घायल

Wed, 10 Apr 2024 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक पर सुकराला मंदिर जा रहे थे चार युवक, धार रोड पर ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहले नवरात्र पर उधमपुर से सुकराला माता मंदिर में माथा टेकने जा रहे चार दोस्तों की मोटरसाइकिलें धारा रोड पर दुधर नाला इलाके में ट्रक से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। एक घायल को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है, जबकि एक का उपचार जीएमसी उधमपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रौंद मेल के पास दुधर नाला इलाके में दो बाइक (जेके14जे 5462) और (जेके14जी 9428) की सामने से आ रहे ट्रक (जेके05एफ 7550) से टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे यात्रियों व स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने चारों युवकों को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान रोहित पुत्र रसैल सिंह निवासी बडोला और शुभम समोत्रा पुत्र शाम लाल निवासी बडोला के रूप में हुई है। एक युवक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान अजय पुत्र चेत राम निवासी लर्द, रामनगर के रूप में हुई है, जबकि चौथे युवक का उपचार जीएमसी उधमपुर में चल रहा है, जिसकी पहचान सुनील कुमार पुत्र तारा चंद निवासी बडोला के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था शुभम: हादसे में मारा गया शुभम डीडीसी चेयरमैन लाल चंद के सगे भाई शाम लाल का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था। युवक ने हाल ही में जनरल स्टोर खोलकर अपना रोजगार शुरू किया था। बहनाaं की शादी हो चुकी है। पिता राजमिस्त्री हैं। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। वहीं रोहित सिंह के पिता चालक हैं। उन्हें वाहन चलाते समय सुबह फ्लाटा के पास पुत्र की मौत की जानकारी मिली। जीएमसी पहुंचने पर उनका बुरा हाल था। रोहित का एक बड़ा भाई है, जबकि यह घर का छोटा बेटा था। मौजूदा समय में इलेक्टि्रशियन का काम करता था। हादसे में घायल दो अन्य युवक भी बडोला के ही रहने वाले हैं। बडोला में एक साथ दो युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। चारों युवक दोस्त थे और एकसाथ पहले नवरात्र के चलते सुकराला माता मंदिर में माता टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें