कटड़ा। जिला पुलिस का नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। वीरवार को पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया कर उनसे शराब के 30 क्वार्टर प्रति क्वार्टर 250 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र बिंदरू निवासी रंगा सेरवाड़ कटड़ा और जगदीश कुमार पुत्र चुनी लाल निवासी कैंथी तहसील थुरु अरनास के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों को रोका और उनके कब्जे से 30 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें शामिल नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। संवाद