उधमपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 97 बोतल अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना उधमपुर की पुलिस ने रविंदर मोहन निवासी क्रिमची, उधमपुर को 42 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया। वहीं, दूसरे मामले में बट्टल बालियां चौकी की पुलिस ने सुरिंदर सिंह निवासी क्रिमची मानसर, तहसील उधमपुर को 54 बोतल शराब के साथ पकड़ा। संवाद