रेहंबल पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी।
उधमपुर। थाना रेहंबल की पुलिस टीम ने शनिवार को दो लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। फ्लाटा नाका प्वाइंट पर नियमित वाहन जांच के दौरान दो लोग पुलिस टीम से छिपने की कोशिश कर रहे थे, जिससे उन पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनसे 5.1 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी सोनू निवासी डुगली, चोपड़ा शॉप, उधमपुर और विशाल कुमार निवासी मघेनी, उधमपुर के रूप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद