कटड़ा । धर्मनगरी सहित भवन मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और नियमों को लागू करने के सक्रिय प्रयास में एसडीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए वैध सेवा कार्ड के बिना काम करते पाए गए अनधिकृत पिट्ठू ऑपरेटरों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक आरोपी की पहचान मुदस्सिर अली निवासी सिलधर तहसील माहौर जिला रियासी के रूप में हुई है। थाना कटड़ा में एफआईआर संख्या 89/2025 यू/एस 223 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की पहचान शरारत अली निवासी मीर जागीर मंडरेन जिला जम्मू के रूप में हुई है। वह भी अधिकृत पिट्ठू सेवा कार्ड प्रस्तुत करने में विफल रहा। संवाद