कटड़ा। पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन के साथ दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। धीरती रोड पर ककरयाल नाके पर लगभग सुबह सात बजे जेके 02सीपी-5240 नंबर की बाइक को रोका गया। बाइक पर जुगल किशोर निवासी सूल, तहसील कटड़ा और मोहम्मद रज्जाक निवासी ट्रीन, तहसील कटड़ा सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से छह ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। थाना कटड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद