उधमपुर। पुलिस चौकी घोरड़ी की टीम ने मंगलवार को गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए दो गोवंश को मुक्त करवाया। बिना वैध अनुमति के जेके14के-2895 नंबर वाले वाहन से पुलिस ने दो गोवंश बरामद हुए। वाहन के चालक कुलदीप कुमार निवासी प्रेय और उसके सहयोगी मोहम्मद मजीद निवासी बिंदला, रामनगर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गोवंश को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद