उधमपुर। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरनई इलाके में पेश आए दो अलग अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सभी को तत्काल उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
पहले हादसे में एक अज्ञात नंबर की स्कूटी गरनई में फिसल गई। इस पर सवार तीर्थ सिंह 62 वर्ष पुत्र पंजाब सिंह निवासी रेहंबल घायल हो गया। उसे जीएमसी उधमपुर ले जाया गया। वहीं दूसरे हादसे में गरनई राजमार्ग पर एक कार पैराफिट से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे विशाल गुप्ता उम्र 47 वर्ष पुत्र बृज मोहन निवासी रामनगर और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद