उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डवाल इलाके में कोल्ड ड्रिंक्स लदा एक ट्रक पलट गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था। एक मोड़ पर चालक नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रक पलट गया। हाईवे पर कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें बिखरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। हाईवे अथाॅरिटी की टीम ने आवागमन बहाल किया। वाहन में चालक व सहचालक सवार थे। संवाद