अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। मजालता तहसील के बट्टलमोड़ इलाके में रविवार देर रात को ट्रक की छत से गिर कर चालक की मौत हो गई। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राइमरी हेल्थ सेंटर मजालता पहुंचा दिया गया है। जानकारी अनुसार बृज मोहन पुत्र राधे शाम निवासी सनेत्र रामनगर उम्र 34 वर्ष ट्रक नंबर यूपी एचटी 1645 की छत्त पर सो रहा था। देर रात को सोते हुए ही चालक ट्रक से नीचे सड़क पर जा गिरा और नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य चालकों को जब इसका पता चला तो तुरंत मजालता पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर प्राइमरी हेल्थ सेंटर मजालता पहुंचाया। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया।