फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौध रोपण के लिए पंचैरी में तैयार की नर्सरी

विज्ञापन
panchari main nursary lagga kar logo ko podhe bantney wala - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी तहसील को हरा भरा बनाने के लिए संजीवनी जन कल्याण समिति ने पौधों की नर्सरी तैयार कर ग्रामीणों को पौधरोपण के लिए पौधे बांटने का अभियान शुरू किया है। अभी तक संजीवनी जन कल्याण समिति ने पंचैरी तहसील में हजारों की संख्या में पौध रोपण कर दिया है। समिति के चेयरमैन खजूर सिंह ने बताया कि कुछ वर्षों से पंचैरी तहसील केे हरा भरा बनाने के लिए पौधरोपण कर रहे हैं। उन्होंने सांकरी देव स्थान, नाली निक्का, दमनोत व अन्य कई पंचायतों में पौधरोपण किया है। पहले वह पौधे खरीद कर लगाते थे, लेकिन अब पंचैरी में अपनी नर्सरी तैयार की है। वह यहीं पर पौधे तैयार कर पौधरोपण का काम करेंगे। इसके लिए वह ग्रामीणों से भी सहयोग मांग रहे है और काफी हद तक ग्रामीणों का सहयोग मिल भी रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें