किश्तवाड़। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार की पहल एक पेड़ मां के नाम के तहत ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सहकारिता विभाग ने नगर परिषद के सहयोग से उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मिर्जा मुमताज इकबाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व में सहकारी समितियों और शहरी निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। संवाद