फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक बंद रहेगी गैड़ां तालाब से शक्ति नगर सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका परियोजना के तहत जारी काम के लिए जिला प्रशासन ने गैड़ां तालाब से शक्ति नगर (गर्ल्स मिडिल स्कूल) तक सड़क को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार कार्यों के निर्बाध निष्पादन की सुविधा के लिए 12 अक्तूबर से 12 नवंबर 2021 तक यह सड़क बंद रहेगी। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुविधा के अनुसार वैकल्पिक सड़क का चुनाव करें। ठेकेदारों को सलाह दी गई है कि वे इन दिनों के भीतर अपने कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा जरूरत के मुताबिक पुलिस को तैनात करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें