उधमपुर। धार रोड में पुरुषोत्तम हाल के पास ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने के कारण धमाका हो गया। तेज आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर में चिंगारियां निकलनी शुरू हो गईं और फिर जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद बत्ती गुल हो गई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।