शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में साइबर क्राइम पर आधारित कोर्स में हिस्सा लेने वाले अधिकारी
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी में जघन्य अपराधों की जांच और साइबर फोरेंसिक पर पांच दिवसीय पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। इनमें प्रदेश भर से 44 अधिकारी भाग ले रहे हैं। सोमवार को इन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अकादमी के उपनिदेशक (इनडोर) एसएसपी मोहन लाल ने किया। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य प्रभावी ढंग से जघन्य अपराधों की जांच करने के लिए जांचकर्ताओं में क्षमता का निर्माण करना है। इसमें शारीरिक अपराध, हत्या, विस्फोट, विस्फोट के बाद अपराध के दृश्य की जांच, डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने की पद्धति, ई-मेल ट्रैकिंग, साइबर पोर्नोग्राफी, आदि शामिल हैं। पाठ्यक्रमों का संयोजन अकादमी के सहायक निदेशक (इनडोर) डीएसपी ताहिर हुसैन, साइबर सलाहकार नईम अब्बास हमदानी और संकाय सदस्य केवल गुप्ता कर रहे हैं। संवाद