फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन महाकुंभ के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से प्रयागराज के लिए यात्रियों को लेकर बुधवार तड़के 4:45 बजे पहली विशेष ट्रेन नंबर 04603 रेलवे स्टेशन कटड़ा के प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हुई। 21 बोगियों की यह ट्रेन 23 जनवरी को तड़के करीब 5:00 बजे महाकुंभ प्रयागराज के फाफामऊ स्टेशन पर पहुंचेगी। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा से आरंभ हुई विशेष महाकुंभ ट्रेन रेलवे स्टेशन जम्मू तवी के अलावा पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली व लखनऊ आदि से होते हुए फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जम्मू कश्मीर के लोगों ने महाकुंभ में भाग लेने के लिए पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित रेलवे विभाग और विधायक विधायक बलदेव राज शर्मा से ट्रेन की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें