फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और चेन्नई से सैंकड़ों लोगों को लेकर पहुंची तीन श्रमिक एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और चिन्नेई में फंसे जम्मू-कश्मीर के हजारों लोगों को लेकर तीन श्रमिक एक्सप्रेस सोमवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इनके पहुंचते ही प्रशासन की तरफ से सबकी रजिस्ट्रेशन की गई और फिर सबको खाने के पैकेट देकर बसों में बिठाकर अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया गया। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार पहली ट्रेन महाराष्ट्र के बांद्रा से सुबह करीब साढ़े चार बजे पहुंची। इसके पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेेशन पर तैयारियां कर ली गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें थर्मल स्कैनिंग के लिए पूरी तरह से तैयारी थीं। बारी बारी से लोगों को ट्रेन से नीचे उतारा और सबकी मोबाइल एप के जरिए रजिस्ट्रेशन की गई। रजिस्ट्रेशन के बाद सबकी थर्मल स्कैनिंग की गई। इस ट्रेन में कुल 595 लोग सवार थे। बस में बिठाने के लिए अलग से नाम दर्ज किए गए और फिर खाने के पैकेट देकर सबको बसों में बिठाकर अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया गया। दूसरी ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार से सुबह करीब दस बजे उधमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें कुल 1009 लोग सवार थे। इनकी भी पहले रजिस्ट्रेेशन की गई और फिर सबको बसों में बिठाकर अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया गया। तीसरी ट्रेन चिन्नेई से शाम करीब छह बजे पहुंची। इसमें भी सैंकड़ों की संख्या में लोग सवार थे। इनको भी रजिस्टेशन और थर्मल स्कैनिंग के बाद अपने जिलों की तरफ रवाना कर दिया गया। सात जिलों की बसों को केंद्रीय विद्यालय चिनैनी में रोका गया। इनमें सवार सभी लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। सैंपल लेने के बाद सबको रवाना कर दिया। शाम तक चली प्रक्रिया में करीब 450 लोगों के केंद्रीय विद्यालय में सैंपल लिए जा चुके थे और प्रक्रिया अभी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें