फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में जाम की समस्या से रद्द हो रहे यात्री वाहनों के फेरे

विज्ञापन
चिनैनी के मेन चौक के पास उत्पन्न जाम की समस्या :- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे को मुख्य चौक और मुख्य बस अड्डे पर होने वाली जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। वे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। साथ ही विभिन्न रूटों पर चलने वाले यात्री वाहनों के फेरे भी रद्द हो जाते हैं।
विज्ञापन

वीरवार को भी कस्बे के मुख्य चौक पर दोपहर से शाम तक जाम लगा रहा। जबकि, मुख्य बस अड्डे पर भी यात्री वाहनों को अपने स्थान पर गाड़ी पहुंचाने के लिए काफी समय लगा। इसके बाद समय हो जाने के कारण बिना आराम किए उन्हें अपने दूसरे फेरे पर भी फौरन निकलना पड़ा। चालक सुरेंद्र शर्मा, नजीर हुसैन, फियाज अहमद, आदि ने कहा कि उधमपुर से चिनैनी के बीच हाईवे पर उन्हें इतना जाम नहीं मिलता, जितना चिनैनी कस्बे में पहुंचकर मिलता है।
कहा कि मुख्य चौक के पास जाम की समस्या उत्पन्न होती है। फिर मुख्य बस अड्डे पर छोटे वाहनों के लगने से जाम लग जाता है, जिसमें घंटों पिसते रहते हैं। ऐसी स्थिति में न चालक और न सह चालक गाड़ी छोड़कर जा सकते हैं। देरी के कारण कभी-कभी तो खाना भी नसीब नहीं होता। जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को छोटे वाहनों के लिए पार्किंग बनानी चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें