फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 214 चालान, 30,500 रुपये का जुर्माना और 6 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दो दिवसीय विशेष अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने उधमपुर-रियासी में 214 वाहनों का चालान किया और ई-चालान प्रणाली से 30,500 रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई उधमपुर डीटीआई इंस्पेक्टर विनय गुप्ता और रियासी डीटीआई इंस्पेक्टर नवनीत वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों द्वारा यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में की गई। विशेष जांच अभियान के तहत उधमपुर पुलिस विभाग में विभिन्न स्थानों पर कई नाका चौकियां स्थापित की गईं। विशेष अभियान के दौरान 300 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 214 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत विभिन्न नियमों के उल्लंघन के लिए चालान किया गया। बिना दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस के चलने पर छह वाहन मौके पर ही जब्त किए गए। डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट के चलने पर 50 चालान, तीन लोगों के एक साथ सवार होने पर 13 चालान, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना चलने पर दो चालान और ओवरलोडिंग पर 28 चालान जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें