चिनैनी। ऑपरेशन सिंदूर की जीत का जशन मनाते हुए लाटी में लोगों ने सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में स्थानीय भाजपा प्रभारी नरेश शर्मा, पूर्व सरपंच बयंत गुप्ता, पूर्व सरपंच मक्खन सिंह मन्हास, विजय कुमार, निश्च्छल ठाकुर, सुभाष चंद्र, संसार चंद, सुशील कुमार तथा अन्य लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा लाटी से बंदोल तक निकाली गई । इस दौरान लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए लोगों ने सशस्त्र बलों की बहादुरी की सराहना की।
।