किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी स्थानीय हैं। इसके साथ ही दो मरीज महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसी के साथ जिले संक्रमण का आंकड़ा 4700 पहुंच गया है, जिनमें से 4606 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी की चपेट में आने से 44 लोगों की जान गई है। मौजूदा समय में 49 मामले शेष हैं।