किश्तवाड़। जिले में सोमवार कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही चार लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में मौजूदा समय में 34 मामले शेष हैं। अभी तक 4648 लोग जिले में संक्रमित मिले हैं, जिनमें 4570 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि महामारी की चपेट में आने से 44 लोगों की जान जा चुकी है।