किश्तवाड़। पुलिस ने ज्वालापुर के किथर इलाके से तीन सौ किलो जड़ी-बूटी की खेप बरामद की है। वहीं, तस्कर फरार होने में कामयाब रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बोंजबा इलाके में ज्वालापुर पोस्ट पुलिस ने सूचना पर प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोइन खान के नेतृत्व में दबिश दी। इस दौरान वन क्षेत्र में छिपा कर 18 बोरी रखी गई करीब तीन सौ किलो जड़ी-बूटियां बरामद की हैं। पुलिस टीम को आते देख आरोपी जंगल का लाभ उठा कर भागने में सफल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।