पीएचई डेलीवेजरों ने अपनी मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया। तीन कर्मचारी बेहोश भी हुए।
किश्तवाड़। जिले में भी पीएचई डेलीवेजरों ने जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। डाकबंगले में तीन कर्मचारी बेहोश हो गए।
उसके बाद वहीं पर रुक कर उमर अब्दुल्ला के विरोध में प्रदर्शन किया और मांग को शीघ्रता से पूरा करने पर जोर दिया। अध्यक्ष अलताफ हुसैन ने कहा कि हम भी चुप नहीं बेछेंगे। हमारी मांग को पूरा करना ही होगा। काफी वर्ष हो गए, मात्र आश्वासन देते गए और हम भी सुनते गए और इसी विश्वास में रहे कि कभी न कभी हमारी मांग को पूरा किया जाएगा। संवाद