उधमपुर। शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी में मानव अधिकार और आपराधिक न्याय प्रणाली विषय पर तीन दिवसीय पाठ्यक्रम कोर्स का वीरवार को आगाज हुआ है। इसमें एसआई से डिप्टी एसपी रैंक के 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं। अकादमी के सहायक निदेशक प्रशिक्षण एसएसपी मोहन लाल ने बताया कि पाठ्यक्रम को सभी मनुष्यों की अंतर्निहित गरिमा और स्वतंत्रता, न्याय को समझने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें प्रख्यात वक्ता व अकादमी के कानूनी सलाहकार जानकारी देंगे।