फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तीन गोवंश बचाए, एक पशु तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए तीन गोवंशों को बचाया और तस्करी के आरोप में वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन रामनगर की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान लोड कैरियर को निरीक्षण के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन में तीन गोवंश लदे हुए पाए गए, जिन्हें बिना वैध अनुमति के कश्मीर घाटी की ओर ले जाया जा रहा था। चालक की पहचान रोशन दीन, निवासी बली, उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बचाए गए सभी गोवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें