फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 6.3 ग्राम हेरोइन व धारदार हथियार के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। 
विज्ञापन
कटड़ा। जिला रियासी पुलिस ने तीन लोगों को अनधिकृत धारदार हथियार और 6.3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजय सिंह उर्फ अज्जू निवासी गांव पैंथल कटड़ा, मुल्क राज और भूषण कुमार निवासी मणि रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने कक्ड़याल नाके पर नियमित जांच के दौरान एक ऑटो-रिक्शा को रोका। तलाशी लेने पर चालक अजय सिंह से धारदार हथियार बरामद हुआ। वहीं, हेरोइन भी जब्त की गई। मौके पर ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ कटड़ा थाने में यू/एस 8/21/22/25/29 एनडीपीएस अधिनियम व 4/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी परमवीर सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया के नेतृत्व में की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें